पबजी खेलते हुआ प्यार, हिमाचल प्रदेश की दो लड़कियां फरार, ग्वालदम से बरामद

पबजी खेलते हुआ प्यार, हिमाचल प्रदेश की दो लड़कियां फरार,  ग्वालदम से बरामद
ब्रेकिंग:हिमाचल प्रदेश से भागी दो लड़कियां ग्वालदम से बरामद

थराली (मोहन गिरी): हिमाचल प्रदेश से भागी दो सगी बहनों की बरामदगी हिमाचल पुलिस ने ग्वालदम से की है। घर से फरार दोनों सगी बहने कांगड़ा जिले के बैजनाथ की बताई जा रही हैं। जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लड़कियों के भाई ने कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाने में करवाई थी। हिमाचल पुलिस ने दोनों लड़कियों की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि दोनों बहनें ग्वालदम में ठहरी हैं। लोकेशन ट्रेस करते हुए हिमाचल पुलिस ने ग्वालदम पहुंचकर दोनों बहनों को एक नेपाली मूल की महिला के घर से बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बहनें अपने घर से कुछ नकदी और जेवर लेकर फरार हुई थीं और ग्वालदम में रहने वाले नेपाली मूल के एक लड़के से शादी करने पहुंची थी। जानकारी के अनुसार नेपाली मूल का युवक दोनों लड़कियों को लेने ऋषिकेश तक गया था। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बहनों में से एक ने नेपाली मूल के ग्वालदम में रहने वाले लड़के से फोन पर ही पबजी खेलते हुए दोस्ती की हुई थी और दोनों ही शादी करने के लिए बीते कुछ दिन पहले थराली कोर्ट परिसर में भी पहुंचे थे लेकिन लड़के के नाबालिग होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी। दोनों लड़कियों को गुमशुदगी की रिपोर्ट पर हिमाचल पुलिस ने ग्वालदम से बरामद कर लिया है। हिमाचल पुलिस के मुताबिक दोनों लड़कियों को कांगड़ा ले जाकर उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा ।