झारखंड: महाशिवरात्रि पर तोरण द्वार को लेकर पलामू में दो गुटों में झड़प, धारा 144 लागू

झारखंड: महाशिवरात्रि पर तोरण द्वार को लेकर पलामू में दो गुटों में झड़प, धारा 144 लागू
पलामू के पनकी क्षेत्र में आगामी शिवरात्रि पर्व के लिए एक स्थान पर तोरण द्वार बनाने को लेकर दो गुटों में हुए विवाद के बाद तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 100 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। पथराव की घटनाएं भी सामने आई हैं।
तहसी, पिपराटांड़, लेस्लीगंज समेत कई थानों के कई अधिकारी भी पनकी पहुंच चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, पनकी इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है और सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है।