कर्नाटक : सीएम बोम्मई की विदाई लगभग तय, पीएम मोदी ने येदियुरप्पा से की बात

कर्नाटक : सीएम बोम्मई की विदाई लगभग तय, पीएम मोदी ने येदियुरप्पा से की बात
CM Bommai with BS Yediyurappa

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी के पहले दिन यानी सोमवार को सबसे अधिक चर्चा गुजरात में पार्टी की जीत के फॉर्मूले की रही। अब इसी मॉडल को कर्नाटक में आगे बढ़ाया जाएगा। कर्नाटक में मई तक चुनाव होना है। 

यहां पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की वापसी के आसार बन रहे हैं। पीएम मोदी ने सोमवार को कार्यकारिणी बैठक से अलग येदियुरप्पा से 15 मिनट मुलाकात की थी। भाजपा कर्नाटक के वरिष्ठ सूत्र ने हिन्दी ख़बर को बताया है कि इस बैठक के बाद सीएम बसवराज बोम्मई की विदाई लगभग तय है। 

मंत्रिमंडल विस्तार विवाद पर बोम्मई के खिलाफ राज्य इकाई के नेताओं ने भी मोर्चा खोला हुआ है। बेलगावी मुद्दे पर वह महाराष्ट्र सरकार के साथ उलझे हुए हैं। ऐसे में अगले चुनाव में वो पार्टी के विशवासपात्र चेहरा नहीं बन सकते हैं।

उधर येदियुरप्पा को लिंगायत समाज का भारी समर्थन प्राप्त है। वह भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य भी रह हैं। वह दो बार कर्नाटक के सीएम रह चुके हैं। केंद्र आलाकमान और राज्य इकाई में उनके नाम पर अधिक सहमति है। ऐसे में आगामी चुनाव में उन्हें सीएम चेहरा बनाया जा सकता है और बोम्मई की विदाई लगभग तय मानी जा रही है।