टूट गई संगीतकार नदीम-श्रवण की जोड़ी, संगीतकार श्रवण राठौर का निधन
बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी नदीम-श्रवण में से जाने माने संगीतकार श्रवण राठौर का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मृत्यु की जानकारी खुद उनके बेटे संजीव राठौर ने दी है। श्रवण बीते दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें मुंबई के एसएल राहेजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं गुरुवार को उन्होंने कोरोना से जंग लड़ते हुए अस्पताल में आखिरी सांस ली।
बेटे ने दी जानकारी
वहीं श्रवण राठौर के निधन पर की खबर पर सोशल मीडिया के जरिए फैंस शोक जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो श्रवण राठौर के निधन की पुष्टि उनके बेटे संजीव राठौर ने की है। उन्होंने बताया कि 'वो आज रात ही गुजर गए। उन पर ट्रीटमेंट का कोई असर नहीं हो रहा था। उनका निधन अस्पताल में हुआ। उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करें'।
नदीम ने की थी फैंस से अपील
बता दें कि बॉलीवुड में एक दौर ऐसा था जब श्रवण राठौर और नदीम सैफी इंडस्ट्री के सबसे मशहूर संगीतकार में गिने जाते थे। इस जोड़ी ने साथ मिलकर कई हिट गाने दिए हैं। वहीं उनके गाने आज भी हिट हैं। जब श्रवण कोरोना संक्रमित पाए गए थे तब नदीम ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर सभी से उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करने के लिए कहा था।
उत्तराखंड: विवाह समारोह में होंगे सिर्फ 50 लोग शामिल, जल्द होगा आदेश जारी
विरार के कोविड अस्पताल में आग, 13 मरीजों की जलकर मौत
कोरोना से निबटने को सरकार ने बांटी अफसरों को जिम्मेदारी, पढें किसे दी क्या जिम्मेदारी?