जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले बड़ी संख्या में लोगों का "आप" में शामिल होना जारी

जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले बड़ी संख्या में लोगों का "आप" में शामिल होना जारी

चंडीगढ़, 3 अप्रैल: जालंधर उपचुनाव से पहले स्थानीय लोगों का आम आदमी पार्टी में शामिल होना जारी है।सोमवार को जालंधर कैंट में "आप" पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट के नेतृत्व में सैकड़ों लोगआप में शामिल हुए। इस मौके पर बरसट के साथ जालंधर केंट के हल्का इंचार्ज सुरिंदर सिंह सोढ़ी, राजविंदर कौर थियाड़ा सचिव पंजाब, मंगल सिंह लोकसभा इंचार्ज, अमृत पाल सिंह जिला अध्यक्ष (शहरी), परमिंदर सिंह बराड़ यूथ विंग सेक्टर जालंधर, रमणीक रंधावा चेयरमैन, कश्मीर मल्ली चेयरमैन व अन्य उपस्थित थे। सभी नेताओं ने पार्टी में शामिल हुए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

बरसट ने कहा की पंजाब में जब से भगवंत मान के नेतृत्व में आप की सरकार बनी है, राज्य लगातार तरक्की के रास्ते पर चल रहा है। चाहे पंजाबियों को महंगे बिजली के बिलों से राहत देना हो, लोगों को सस्ते दाम पर रेत उपलब्ध कराना हो, पिछली भ्रष्ट सरकारों के जंगल राज को खत्म करना और राजनेताओं द्वारा पाले गए माफियाओं की गिरफ्त से बाहर निकालकर पंजाब को फिर से तरक्की की राह पर ले जाने का मुद्दा हो, तीन करोड़ पंजाबियों द्वारा चुनी गई मान सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए लगातार दिन रात प्रयास कर रही है।

 वहीं,आगामी चुनावों में आप की एकतरफा जीत का दावा करते हुए सोढ़ी ने कहा कि पंजाब का हर व्यक्ति मान सरकार के काम से संतुष्ट है। आम लोगों में लोकसभा उपचुनाव से पहले "आप" से जुड़ने का भारी उत्साह इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के हर आम नागरिक की पार्टी है और जालंधर उपचुनाव में "आप" जीत सुनिश्चित है।