आम आदमी पार्टी ने जालंधर में खोला नया पार्टी कार्यालय  

आम आदमी पार्टी ने जालंधर में खोला नया पार्टी कार्यालय   
आम आदमी पार्टी ने जालंधर में खोला नया पार्टी कार्यालय  

जालंधर, 2 अप्रैल: आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को जालंधर में गुरु रविदास चौक के पास नए पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया।आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है इसलिए जालंधर उपचुनाव के मद्देनजर इस कार्यालय का उद्घाटन जालंधर के आम लोगों ने किया।  इनमें गुरमेस (रेहड़ी वेंडर), जोगिंदर (टैक्सी यूनियन), रमेश (टैक्सी ड्राइवर), प्रवीण भाटिया (ड्राइवर), हरभजन (रिक्शा चालक), लाडी (मजदूर), बलवीर सिंह (मजदूर), सुरिंदर सिंह (मजदूर), सुरजीत सिंह (मजदूर) शामिल थे।

इस मौके पर "आप" पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट के साथ विधायक रमन अरोड़ा,विधायक बलकार सिंह,राजविंदर कौर थियाड़ा सचिव पंजाब, चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा,मंगल सिंह लोकसभा प्रभारी,अमृतपाल सिंह जिलाध्यक्ष शहरी,सरबजीत सिंह जिलाध्यक्ष ग्रामीण,आतम प्रकाश बबलू उपस्थित थे। इसके अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता और आप समर्थक भी मौजूद थे। हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि पार्टी जालंधर उपचुनाव लड़ने और जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बरसट ने कहा कि अगर सरकार जनता की न सुने तो अपनी मांगे मनवाने और सरकार को नींद से जगाने के लिए धरना देना लोगों का अधिकार है।  लेकिन हमारी सरकार और सभी विधायक पूरी लगन से आम लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते कहा कि सिद्धू कोई विषय नहीं है,हमारे लिए विषय पंजाब का विकास,हमारे बच्चों के लिए बेहतर भविष्य और आम आदमी के जीवन को आसान बनाना है।उन्होंने कहा कि राज्य नाटक से नहीं चलता है। वास्तविक जमीनी काम हैं जो राज्य को आगे ले जाते हैं। इसके लिए मान सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है।