बाढ़ के बाद किसानों की हर मुश्किल में मदद के लिए मान सरकार ने उठाए ठोस कदम

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। पंजाब सरकार ने 16 सितंबर से शुरू हो रहे खरीफ खरीद सीजन के लिए सभी तैयारियाँ पूरी करने के आदेश दिए हैं।
इसके तहत, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पड़ने वाली मंडियों से पानी और कीचड़ हटाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 14 से 19 सितंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों को 19 सितंबर तक इन मंडियों की मरम्मत का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसानों को अपनी धान की फसल बेचने में कोई परेशानी न हो।