जिंदगी की जंग हार गए गायक राजवीर जवंदा, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में ली अंतिम सांस
इस समय एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आ रही है। पंजाबी गायक राजवीर जवंदा ज़िंदगी की जंग हार गए और मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
राजवीर जवंदा लंबे समय से वेंटिलेटर पर थे। फोर्टिस के डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी। उनके लिए लगातार दुआओं का दौर जारी था और उम्मीद जताई जा रही थी कि राजवीर जल्द ही ठीक होकर घर लौट आएंगे, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। हालाँकि, पिछले 2-3 दिनों से फोर्टिस अस्पताल ने जवंदा के स्वास्थ्य से संबंधित मेडिकल बुलेटिन भी बंद कर दिए थे।