बड़ी खबर: नहाते समय गंगा में बह गए मुंबई के तीन पर्यटक

बड़ी खबर: नहाते समय गंगा में बह गए  मुंबई के तीन पर्यटक
बड़ी खबर: गंगा में नहाते मुंबई के तीन पर्यटक गंगा में बहे

ऋषिकेश। गंगा व्यू होटल ,लक्ष्मण झूला रोड तपोवन मुनिकीरेती के पास से तीन टूरिस्ट गंगा में बह गए। इनमें एक लड़का और दो लड़कियां हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये लोग नहाते समय गंगा की तेज धारा में बह गए है। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना मुनी की रेती कमल मोहन भंडारी,एस डी आर एफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जंहा सर्च अभियान जारी है लेकिन अभी तक डूबे पर्यटकों का अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। थाना प्रभारी मुनिकीरेती ने बताया कि आज बुधवार को मुंबई से तीन लड़कियों व दो लड़कों का ग्रुप त्तराखंड घूमने आए थे, यंहा आकर तपोवन में गंगा व्यू होटल में ठहरे थे।
गंगा में डूबे व्यक्तियों के साथी ने पुलिस को दी जानकारी के मुताबिक वह एक अगस्त को तपोवन मुनी की रेती घूमने आए थे तथा गंगा व्यू कॉटेज तपोवन में रुके हुए थे। बुधवार को सभी साथी नदी किनारे घूमने व नहाने के लिए होटल गंगा व्यू से नदी की तरफ वाले गेट से जंप लगा कर नदी किनारे पहुंचे तथा नदी किनारे डुबकी लगाने लगे जिसमें साथ के तीन लोग अचानक से नदी के तेज बहाव में गंगा में ओझल हो गए।
गंगा में बह गए लोगों में मेलरॉय डांटे पुत्र श्री रोबट डांटे निवासी बोरीवली (21), अपूर्वा केलकर पुत्री श्री हेमंत केलकर निवासी बोरीवली ईस्ट (21), मधुश्री खुरसांगे पुत्री श्री प्रभाकर खुरसांगे निवासी बोरीवली (21) शामिल हैं।