उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी के नेताजी फर्जी मार्कशीट मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी के नेताजी फर्जी मार्कशीट मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
Demo Pic

रुद्रपुर: हाईस्कूल की जाली मार्कशीट से चुनाव लड़ने वाले ऊधम सिंह नगर के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) नेता त्रिनाथ विश्वास को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार विजयनगर, दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर) के रहने वाले त्रिनाथ विश्वास ने हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट बनवाकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और जीता था। इसके बाद वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी चुने गए। त्रिनाथ की फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने का खुलासा होने के बाद सात अक्तूबर 2020 को डीएम रंजना राजगुरु ने जिला पंचायतीराज अधिकारी (डीपीआरओ) को त्रिनाथ के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल की तहरीर पर पंतनगर थाना पुलिस ने त्रिनाथ के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद त्रिनाथ को जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया था। पंतनगर थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने बताया कि बुधवार को त्रिनाथ को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। रुद्रपुर जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

गजब! पुलिस ने मास्क पहनने को कहा तो महिला पर आ गया देवता!...

भुवन जोशी मारपीट व हत्या मामले में आरोपियों की जमानत याचिका...

बिग ब्रेकिंग : आज से इन शर्तों के साथ शुरु हुआ उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन

बिग ब्रेकिंग : सीएम तीरथ गंगोत्री से लड़ सकते हैं उपचुनाव,...

पिथौरागढ़ : नदी में डूब कर मारे गए पांचों किशोरों की शिनाख्त