देहरादून की गर्भवती महिला के लिए फरिश्ता बने सोनू सूद, इस तरह की मदद

देहरादून की गर्भवती महिला के लिए  फरिश्ता बने सोनू सूद, इस तरह की मदद

देहरादून: पिछले साल कोरोना काल में देश भर के प्रवासी लोगों के लिए रियल हीरो बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इस बार भी लगातार लोगों को मेडिकल और अन्य तरह की मदद पहुंचा रहे हैं। इस बार वह देहरादून की गर्भवती महिला के लिए फरिश्ता बने हैं। देहरादून की इस महिला ने सोनू सूद से ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की मदद मांगी। जिसके कुछ देर बाद ही सोनू ने महिला के लिए ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की व्यवस्था कर दी।
यह जानकारी सोनू ने महिला के ट्वीट को रीट्वीट कर दी और लिखा हो गया। बीते दो दिन पहले शेख नाम के एक व्यक्ति ने सोनू को ट्वीट कर दून निवासी सबा हुसैन के लिए ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की मदद मांगी थी।
जिसके एक दिन बाद ही सोनू ने व्यवस्था करा दी। व्यक्ति में ट्वीट कर लिखा कि महिला का ऑक्सीजन लेवल 80 है। ऐसे में महिला को ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की बेहद आवश्यकता है। सोनू ने बीते साल कई प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था की थी।