उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री बने सुरेश भट्ट

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री बने सुरेश भट्ट
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री बने सुरेश भट्ट

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशी धर भगत ने श्री सुरेश भट्ट को भाजपा उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।इससे पूर्व हरियाणा में भाजपा प्रदेश महामंत्री ( संगठन)थे।भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि उत्तराखंड भाजपा में प्रदेश महामंत्री के तीन पद हैं। इनमें से एक पद रिक्त चल रहा था। इस रिक्त पद प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने भट्ट की नियुक्ति की गई है।
कौन हैं सुरेश भट्ट?
रेश भट्ट पीएम नरेंद्र मोदी के खास लोगों में शुमार हैं। कहा जाता है कि उनकी रणनीति के दम पर ही 2014 में भाजपा ने पहली बार हरियाणा में नौ लोकसभा सीटें जीती थी। इसके अलावा 2019 में सभी दस सीटों पर कब्जा जमाया था। मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा के निवासी सुरेश भट्ट ने अल्मोड़ा में विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक पारी शुरू की थी। वे चुपचाप काम करने वाले नेता माने जाते हैं। भाजपा संगठन में वह कई पदों पर काम कर चुके हैं। बात उत्तराखंड के पिछले विधानसभा सभा चुनाव की हो तो गढ़वाल की जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने भट्ट के ही सुझाव पर रामपुर तिराहा कांड के बहाने कांग्रेस और सपा की दोस्ती पर निशाना साधा था।