त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 : वोटिंग 16 फरवरी को, नतीजे 2 मार्च को

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव  2023 : वोटिंग 16 फरवरी को, नतीजे 2 मार्च को

चुनाव आयोग ने बुधवार को त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। त्रिपुरा में 16 फरवरी को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी। त्रिपुरा का विधानसभा सत्र इस साल 22 मार्च को समाप्त होगा।

त्रिपुरा की विधान सभा 60 सदस्यीय है। बीजेपी-इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) गठबंधन ने 2018 के त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में 60 सदस्यीय सदन में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर राज्य में 25 साल के लेफ्ट शासन को समाप्त कर दिया।

प्रस्तावित 60 सीटों में से, भाजपा ने 35, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 16, आईपीएफटी ने 8 और कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं जीती थी।

त्रिपुरा में राज्य भर में 3,328 मतदान केंद्र होंगे। इस बार सत्ताधारी भाजपा का वाम-कांग्रेस गठबंधन और तृणमूल कांग्रेस के साथ त्रिकोणीय मुकाबला होगा। 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 34 विधायक हैं, जबकि उसकी सहयोगी आईपीएफटी के 5 एमएलए हैं।

त्रिपुरा विधानसभा 2023 चुनाव कार्यक्रम:

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख : 21 जनवरी

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि : 20 जनवरी

जांच की तिथि: 31 जनवरी

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि : 2 फरवरी

मतदान की तिथि: 16 फरवरी

मतगणना की तिथि : 2 मार्च