ब्रेकिंग: कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत की तबियत बिगड़ी, सीएम ने अस्पताल जाकर जानी कुशलक्षेम
देहरादून: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत की तबियत खराब होने के बाद मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर सांय देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल जाकर वहां भर्ती कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद और आचार्य बालकृष्ण ने भी बंशीधर भगत का हालचाल जाना।