मौसम: देहरादून में बढ़ने वाली है सर्दी, 10 डिग्री तक गिरेगा रात का तापमान

मौसम: देहरादून में बढ़ने वाली है सर्दी, 10 डिग्री तक गिरेगा रात का तापमान

राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में आज रात का तापमान दस डिग्री से कम रहेगा। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी में न्यूनतम तापमान करीब नौ डिग्री रह सकता है। इससे रात और सुबह-शाम के समय की ठंड में इजाफा होगा।
ठंड बढ़ने के साथ-साथ धूप में गर्मी भी कम होगी
अभी रात के तापमान में करीब तीन डिग्री की कमी दर्ज की जा रही है। इससे पहले सोमवार को रात का तापमान 12 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया था। दिन के तापमान में कुछ कमी होने का अनुमान है। राजधानी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। ठंड बढ़ने के साथ-साथ धूप में गर्मी भी कम होगी।