बड़ी खबर: पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर: पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
फोटो:दिवंगत पार्षद प्रकाश धामी (फाइल)

रुद्रपुर: नगर निगम पार्षद प्रकाश धामी हत्याकाण्ड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजेश गंगवार गिरफ्तार हो गया है। शनिवार रात पुलिस ने राजेश गंगवार को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो गंगवार रामनगर क्षेत्र में किसी से मिलने आया था। जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिाया है। बता दें कि राजेश गंगवार पार्षद धामी की हत्या का मुख्य आरोपी है। राजीतिक दुश्मनी के कारण बताई जा रही इस घटना में राजेश के भाई अन्नू गंगवार समेत पाँच आरोपी अभी फरार है। इससे पहले पुलिस एक  शूटर को गिरफ्तार कर चुकी है।अन्य आरोपितों के भी जल्द ही गिरफ्तार होने की संभावना है। पुलिस संदग्ध ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

बता दें कि बीतें दिनों रुद्रपुर में भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी की उनके घर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले अलीगढ़ निवासी शूटर रामप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने बताया कि पूर्व सभासद राजेश गंगवार, अन्नू गंगवार और उनके साथी दिनेश शर्मा ने उनको चार लाख की सुपारी देकर राजनीतिक और व्यक्तिगत रंजिश में पार्षद प्रकाश धामी की हत्या कराई थी।