उत्तराखंड: एक मार्च से खुलेंगे विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज, आदेश जारी

उत्तराखंड:  एक मार्च से खुलेंगे विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज, आदेश जारी

उत्तराखंड में एक मार्च से विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज खुल जाएंगे। बुधवार को इसके आदेश जारी हो गए हैं। प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन ने इसके आदेश जारी किए। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण प्रदेश में सभी विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज बंद कर दिए गए थे। बता दें कि 5 दिसंबर को प्रदेश में यूजी और पीजी के प्रयोगात्मक विषय वाले छात्रों के लिए महाविद्यालय खोले गए थे। लेकिन अब सभी छात्र-छात्राओं के लिए  विवि और कॉलेज खोले जाएंगे। कॉलेज खुलने पर कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में कोविड-19 की वजह से दस महीने बाद सात फरवरी से स्कूलों को भी भौतिक रूप से पढ़ाई के लिए खोल दिया था।