खौफनाक: उत्तरकाशी में पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर पति को उतार दिया मौत के घाट!

खौफनाक: उत्तरकाशी में पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर पति को उतार दिया मौत के घाट!
Demo Pic

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक खौफनांक हत्याकांड सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या करने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के हिमरौल गांव में एक महिला ने कुल्हाड़ी से काट कर पति की हत्या कर दी है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक काजल (21) और जसपाल राणा (22) की दो साल पहले लव मैरिज हुई थी। महिला की एक महीने की बेटी भी है।

सोमवार देर रात को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद महिला ने पति की हत्या कर दी। राजस्व निरीक्षक बृजमोहन आर्य ने मीडिया को बताया की हत्या में प्रयोग कुल्हाड़ी को महिला के घर से करीब 25 मीटर दूर से बरामद कर लिया गया है। महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। महिला के खिलाफ राजस्व चौकी दारसौं में 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने रात को ही महिला को अपनी कस्टडी में ले लिया था।