20 Dec 2022 Rashifal: जाने कैसा रहेगा आज की राशियों का लक

20 Dec 2022 Rashifal: जाने कैसा रहेगा आज की राशियों का लक

आज के राशिफल के हिसाब से चंद्रमा तुला राशि में, वक्री मंगल वृषभ राशि में और राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में, सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर चुका है।

मेष राशि वालों को आज किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए। मेष राशि वाले अपने और अपनी जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी भी तरह के नए व्यापार का प्रारंभ ना करें। माता काली को प्रणाम करने से शुभ होगा। 

वृषभ राशि वालों का छोटी बात से मन परेशान रह सकता है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक ही रहेगा। सफेद वस्त्र पास रखने से शुभ होगा।

मिथुन राशि वालों का आज अपने जीवन साथी के साथ तू तू मैं मैं हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार भी ठीक रहेगा। काली माता को प्रणाम करने से शुभ होगा।

कर्क राशि वालों के लिए मां कि स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। रक्तचाप अनियंत्रित हो सकता है। व्यापार ठीक रहेगा। सीने में विकार हो सकता है। लाल वस्तु पास रखने से शुभ होगा।
सिंह राशि वाले व्यापार की शुरुआत करने की ना सोचें।नाक, कान व गले में थोड़ी परेशानी हो सकती है। व्यापार ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखने से शुभ होगा।

कन्या राशि वालों के परिवार में कोई शिकायत आ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार भी ठीक रहेगा। काली माता को प्रणाम करें।

तुला राशि वाले स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सिर दर्द और आंखों में परेशानी हो सकती है। व्यापार ठीक रहेगा। प्रेम व संतान ठीक रहेंगे। काली माता को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि वालों को खर्च की अधिकता मन को चिंतित कर सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा परंतु सिरदर्द, आंखों में परेशानी हो सकती है। सफेद वस्त्र काली मां को दान करें।

धनु राशि वाले आज मानसिक रूप से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कोई भ्रामक समाचार प्राप्त हो सकता है। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर राशि वाले आज लगभग सामान्य रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम व संतान ठीक रहेंगे। व्यापार भी लगभग ठीक-ठाक होगा। काली माता को प्रणाम करें।

कुंभ राशि वालों को आज ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए जिससे उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचे। हरा रंग कुंभ राशि वालों के लिए काफी शुभ होगा।

मीन राशि वालों को आज स्वास्थ्य के संबंध में थोड़े परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार मध्यम रहेगा। सफेद वस्त्र दान करने से उन्हें सुख प्राप्त होगा।