हरियाणा में तीन बजे तक 49.13 फीसदी वोटिंग, यमुनानगर में सबसे ज्यादा 56.79 फीसदी मतदान, गुड़गांव में सबसे कम 38.61 प्रतिशत मतदान
हरियाणा में 90 विधानसभाओं के लिए हो रहे मतदान को लेकर 3 बजे तक के आंकड़े आ चुके हैं। चुनाव आयोग की मोबाइल एप वोटर्स टर्नआउट के मुताबिक 3 बजे तक हरियाणा में कुल 49.13 फीसदी लोग अपना वोट डाल चुके हैं। यमुनानगर में सबसे ज्यादा 56.79 फीसदी लोग अब तक अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं। इसी जिले की जगाधरी विधानसभा जगाधरी में 90 विधानसभाओं में सबसे ज्यादा 61.10 फीसदी लोग तीन बजे तक अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं। इतना ही सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत में दूसरे नंबर पर भी फिलहाल यमुनानगर जिले की ही विधानसभा है, जी हां यमुनानगर जिले की सढौरा सीट पर तीन बजे तक 58.50 फीसदी लोग अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं।
इसके बाद जिले की बात करें तो जींद में सबसे ज्यादा 57.50 फीसदी लोग वोट डाल चुके हैं। यहां सफीदों सीट पर 58.20 फीसदी लोग वोट कर चुके हैं। जो जिले में सबसे ज्यादा है। वहीं विनेश फोगाट की सीट जुलाना में भी बंपर वोटिंग हो रही है। यहां अब तक 57.50 फीसदी लोग अपना वोट डाल चुके हैं। इसके बाद रोहतक जिले की करें तो यहां पर महम सीट पर 57.80 फीसदी लोग वोट डाल चुके हैं। वहीं पलवल जिले की पलवल सीट पर 57.49 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।
जिलेवार मत प्रतिशतता कुछ इस प्रकार है।
दोपहर तीन बजे तक ज़िलेवार मतदान प्रतिशत
अंबाला में 49.39 फीसदी वोटिंग
भिवानी में 50.31 फीसदी वोटिंग
चरखी दादरी में 47.08 फीसदी मतदान
फरीदाबाद में 41.74 फीसदी वोटिंग
फतेहाबाद में 52.46 फीसदी मतदान
गुड़गांव में 38.61 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान
हिसार में 51.25 फीसदी मतदान
झज्जर में 49.68 फीसदी लोगों ने वोट डाला
जींद में सबसे ज्यादा 53.94 फीसदी लोगों ने वोट किया
कैथल में 50.58 फीसदी वोटिंग
करनाल में 49.17 फीसदी मतदान
कुरुक्षेत्र में 52.13 फीसदी मतदान
महेंद्रगढ़ में 52.67 फीसदी वोटिंग
मेवात में 56.02 प्रतिशत मतदान
पलवल में 56.02 फीसदी वोटिंग
पंचकूला में 42.60 फीसदी मतदान
पानीपत में 49.40 फीसदी वोटिंग
रेवाड़ी में 50.22 फीसदी वोटिंग
रोहतक में 50.62 फीसदी वोटिंग
सिरसा में 48.78 फीसदी मतदान
सोनीपत में 45.86 फीसदी वोटिंग और
यमुनानगर में 56.79 फीसदी मतदाता तीन बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।