हरियाणा में 4 बजे तक 50 फीसदी मतदान, अपने मताधिकार का प्रयोग करने में कुरुक्षेत्र सबसे आगे, गुड़गांव पिछड़ा

हरियाणा में 4 बजे तक 50 फीसदी मतदान, अपने मताधिकार का प्रयोग करने में कुरुक्षेत्र सबसे आगे, गुड़गांव पिछड़ा

हरियाणा में लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेते हुए लोग लगातार वोट कर रहे हैं। शाम चार बजे तक पूरे हरियाणा में 50 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। आम जनता से लेकर लोकसभा प्रत्याशियों तक सभी अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। बड़ी बात ये भी है कि पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। कहीं से भी किसी अनहोनी घटना की ख़बर नहीं है। मतदान में कुरुक्षेत्र अब तक सबसे आगे चल रहा है।

शाम चार बजे तक कुरुक्षेत्र में 50.17 फीसदी लोग वोट डाल चुके हैं। सिरसा में 49.44 फीसदी लोगों ने अब तक वोट डाला है। रोहतक में 49.08 फीसदी मतदान हो चुका है। अंबाला में चार बजे तक 48.31 फीसदी लोगों ने अपने वोट का प्रयोग किया।भिवानी महेंद्रगढ़ में 47.25 फीसदी लोगों ने अभी तक वोट किया है। करनाल में 46.24 फीसदी लोगों ने अब तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सोनीपत में 46.14 फीसदी वोटिंग, हिसार में 45.28 फीसदी वोटिंग, फरीदाबाद में 42.34 फीसदी और गुरुग्राम में सबसे कम 41.31 फीसदी लोगों ने अब तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।


आपको बता दें कि करनाल विधानसभा में अब तक 42 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान प्रतिशत कम रहने में कहीं ना कहीं गर्मी भी बड़ा कारण बन रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 5 बजे के बाद मतदान में तेजी आएगी।