आप ने पंजाब में विकास नहीं, विनाश मॉडल पेश किया : अनुराग ठाकुर

आप ने पंजाब में विकास नहीं, विनाश मॉडल पेश किया : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जालंधर के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए शहर बुनियादी ढांचे स्वच्छता अच्छी सड़कों का खेल किए विकास में काफी पिछड़ चुका है। जालंधर की सड़कों पर घूमने से पता चलता है कि पिछले एक वर्ष में विकास की एक ईंट भी नहीं लगी। ठाकुर ने कहा कि यहां विकास नहीं विनाश हो रहा है और इसकी पटकथा आम आदमी पार्टी लिख रही है, यही हाल पूरे पंजाब का है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपने खेल उद्योग, स्वास्थ्य व बुनियादी ढांचे के लिए प्रसिद्ध जालंधर आज यह दुर्दशा झेल रहा है। आम आदमी पार्टी ने जालंधर को स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने का वायदा किया था, लेकिन इन्होंने पूरे पंजाब को एक्सटॉरशन हब बना दिया है।

जालंधर स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट पर टिपण्णी करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जालंधर को स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट में जोड़ा गया था, लेकिन अभी तक यहां एक भी काम नहीं किया गया। आम आदमी पार्टी सरकार चलाने में विफल साबित हुई है। ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमने पंजाब को एम्स दिया, पी.जी.आई. सैटेलाइट केंद्र दिया, स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए 950 करोड़ दिए। नए हाईवे की बात हो या सुपर एक्सप्रैसवेज बनाने की बात, यह सभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हीं संभव हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की भलाई के लिए भाजपा सरकार बनना बहुत जरूरी है, जिसकी शुरुआत इस लोकसभा उपचुनाव से होनी चाहिए।