हरियाणा विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल में बन रही है कांग्रेस सरकार, बीजेपी सरकार बनाने के नजदीक भी नहीं! क्षेत्रीय पार्टियों के हाथ खाली ?

हरियाणा विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल में बन रही है कांग्रेस सरकार, बीजेपी सरकार बनाने के नजदीक भी नहीं! क्षेत्रीय पार्टियों के हाथ खाली ?

हरियाणा में 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए पोलिंग हो चुकी है। और अब एग्जिट पोल के भी सामने आ रहे हैं।

चलिए बात करते हैं एनडीटीवी के पोल ऑफ पोल्स कह रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। एनडीटीवी के पोल ऑफ पोल्स में कांग्रेस को 50 से 54 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि बीजेपी 22 से 32 सीटें मिलती दिख रही हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक कांग्रेस प्रदेश में 55 से 62 सीटें जीत सकती है, जबकि बीजेपी 18 से 24 सीटों पर रुक सकती है। वहीं जेजेपी 0 से 3 सीटें इनेलो 3 से 6 सीटें और अन्य के खाते में 2 से पांच सीटें मिल सकती हैं।

रिपब्लिक-मैट्रिज के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस 55 से 62 सीटें जीतती दिख रही है। बीजेपी 18 से 24 सीटों पर अटक सकती है। अन्य के खाते में 3 से 6 सीटें जा सकती हैं।

CNN24 के मुताबिक कांग्रेस हरियाणा में 59 सीटें जीत सकती है, वहीं बीजेपी 21 सीटों पर आकर रुक सकती है, CNN24 अन्य के खाते में 10 सीटें डाल रहा है।

इंडिया टुडे-माई एक्सिस के अनुसार कांग्रेस को 59 सीटें मिल रही हैं, वहीं बीजेपी 21 सीटें जीतती दिख रही है और अन्य को 2 से 6 सीटें इंडिया टुडे-माई एक्सिस देता हुआ दिखाई दे रहा है।

वहीं एग्जिट पोल के आंकड़ों पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस आ रही है, बीजेपी जा रही है, कांग्रेस की लहर है, भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी कि विफल और भ्रष्ट सरकार है।

वहीं कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का कहना है कि हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ लहर थी। उन्होंने कहा कि मुझे एग्जिट पोल पर ज्यादा भरोसा नहीं है, लेकिन हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ लहर थी, कांग्रेस पार्टी वहां 60 से 70 सीटें जीत सकती है। उन्होंने कहा कि दस साल में बीजेपी ने कोई विकास नहीं किया और समाज को बांट दिया।

हालांकि बीजेपी नेता और पूर्व डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार आने वाली है। बहरहाल ये सिर्फ एग्जिट पोल हैं। फिलहाल असल नतीजों के लिए हमें और आपको 8 अक्टूबर तक का इंतजार करना होगा।