भारत छोड़ो यात्रा को लेकर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

भारत छोड़ो यात्रा को लेकर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 108 दिनों के पश्चात 3000 किलोमीटर की यात्रा करने के बाद फिलहाल स्थगित है। 3 जनवरी से यह यात्रा फिर से शुरू होगी। इस बार यह यात्रा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों से होकर गुजरेगी। ऐसे में कांग्रेस पार्टी द्वारा विपक्षी दल के बड़े-बड़े नेताओं को निमंत्रण देने के दावे किए जा रहे थे। परंतु समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे, ना ही उन्हें किसी तरह का निमंत्रण मिला है।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों एक जैसे ही हैं। 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दोनों पार्टियों ने अलग-अलग लड़ा था और एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। कांग्रेस पार्टी द्वारा दावा किया गया है कि उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को नेवता भेजा था। हालांकि जयंत चौधरी ने पहले ही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से इंकार कर दिया था।