अमेरिकी फोटोग्राफर लड़की को आंध्र प्रदेश के लड़के से हुआ प्यार
सोशल मीडिया पर अक्सर कई अलग-अलग प्रेम कहानियां चर्चा का विषय बन जाती हैं। ऐसी ही एक और प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
इस समय सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी लड़की और भारतीय लड़के की प्रेम कहानी खूब सुर्खियां बटोर रही है। जहां हसीना का घर आग के कारण जल गया और उसका अपने पति से तलाक हो गया लेकिन अब ऑनलाइन डेटिंग के बाद वह अपने प्यार से शादी करने के लिए कई मील का सफर तय कर चुकी है जिससे उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी।
इतना ही नहीं, यह महिला भारतीय संस्कृति को अपनाते हुए और भारतीय परिधान में शैली और सादगी प्रदर्शित करती नजर आ रही है। कभी वह सूट पहने नजर आती हैं तो कभी साड़ी या लहंगा पहनकर जलवे बिखेरती हैं। जहां उनका अंदाज देखने लायक है।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं जैकलीन फोरेरो की, जिन्हें आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के एक फोटोग्राफर चंदन से प्यार हो गया। जैकलीन, जो पेशे से फोटोग्राफर भी हैं, ने एक दिन गलती से इंस्टाग्राम पर चंदन की प्रोफाइल देखी, जिसे उन्होंने लाइक कर दिया। इसके बाद उनकी बातचीत साधारण हाय-हेल्लो से शुरू हुई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई।
जिसके बाद अब वे अपनी शादी की प्लानिंग में व्यस्त हैं, तो वहीं सुंदरी चंदन के साथ भारतीय परिधान में अपनी अदाएं दिखाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती रहीं।
यहां वह बैंगनी बनारसी साड़ी पहने नजर आ रही हैं। जिस पर चांदी की छपाई का काम किया गया है। जिसके साथ उन्होंने हाफ स्लीव्स वाला मैचिंग ब्लाउज पहना हुआ था। जैकलीन ने अपने लुक को खुले बाल, झुमके और हाथ में ब्रेसलेट के साथ पूरा किया। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं।