अमेरिका से निकाले गए भारतीयों का विमान पहुंच रहा किस एयरपोर्ट पर, देखिए पूरी खबर

अमेरिका से निकाले गए भारतीयों का विमान पहुंच रहा किस एयरपोर्ट पर, देखिए पूरी खबर

आपको बता दें कि ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि अमेरिका 200 अवैध अप्रवासियों को निर्वासित कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 आज सैन एंटोनियो से अमृतसर के लिए रवाना हो गया है। विमान बुधवार सुबह अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। इस उड़ान का लैंडिंग समय श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, अमृतसर पर सुबह 9 बजे के आसपास है। जिसके बाद इन भारतीयों को उनके घर भेज दिया जाएगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि इन 205 निर्वासित भारतीयों को हिरासत में लेने का कोई आदेश नहीं मिला है। लेकिन उनके दस्तावेजों की जांच यहां की जाएगी, जिसमें पूरा दिन लग सकता है।

लेकिन इससे पहले इन निर्वासित भारतीयों के आपराधिक रिकॉर्ड की विशेष रूप से जांच की जाएगी, ताकि उन्हें हवाई अड्डे से बाहर निकलने से पहले गिरफ्तार किया जा सके। ऐसा अनुमान है कि इनमें से कुछ भारतीयों ने भारत में अपराध किये होंगे और अमेरिका भाग गये होंगे।