CM नायब सैनी आज करेंगे हिसार में हवाई पट्टी का उद्घाटन, टर्मिनल टू के मॉडल का भी अनावरण
नायब सैनी आज महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 10 हजार फीट लंबी हवाई पट्टी सहित 237.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। सीएम एयरपोर्ट पर प्रस्तावित टर्मिनल टू के मॉडल का भी अनावरण करेंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री आदमपुर में बने रेलवे ओवरब्रिज सहित 37 करोड़ 63 लाख की लागत से बनीं सड़कों का भी लोकार्पण भी करेंगे। इस मौके पर नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।
यहां आपको बता दें कि एयरपोर्ट पर दूसरे चरण का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। दूसरे चरण का कार्य 9 मार्च 2021 को शुरू हुआ था। वहीं हवाई पट्टी का निर्माण कार्य 27 अक्टूबर 2021 से शुरू हुआ था ।