विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, किरण-श्रुति चौधरी का इस्तीफा, भाजपा में होंगी शामिल

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, किरण-श्रुति चौधरी का इस्तीफा, भाजपा में होंगी शामिल

विधानसभा चुनाव शुरू होने से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। लोकसभा चुनाव में बेटी को टिकट नहीं मिलने के बाद से पार्टी के खिलाफ मुखर कांग्रेस विधायक किरण चौधरी व उनकी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने सभी समर्थकों को दिल्ली में पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

वह दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल होंगी। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रह सकते हैं। किरण अपनी बेटी श्रुति के लिए भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस से टिकट मांग रही थी, मगर पार्टी ने उनकी जगह महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह को टिकट दिया।

हालांकि चुनाव में उनकी हार हुई। उसके बाद राव दान सिंह ने बिना नाम लिए चौधरी पर भितरघात का आरोप लगाया था। वहीं , किरण इसका विरोध जताते हुए कहा कि यदि टिकट सही से बंटी होती तो कांग्रेस यहां से चुनाव जीत सकती थी।