CM हिमंता ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने के दिए निर्देश, भीड़ उकसाने का आरोप

CM हिमंता ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने के दिए निर्देश, भीड़ उकसाने का आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) इन दिनों असम में है। मंगलवार को गुवाहाटी कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हुई। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी गुवाहाटी में यात्रा की परमिशन मांग रहे थे। लेकिन इजाजत न मिलने पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। पुलिस का कहना है कि शहर में यात्रा की परमिशन नहीं थी लेकिन फिर भी यात्रा शहर की ओर बढ़ रही थी। ऐसे में झड़प हो गई।

वहीं अब इस मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने डीजीपी (DGP) से बात करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देंश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ये असमियां संस्कृति का हिस्सा नहीं है। हम एक शांत राज्य हैं। ऐसी नक्सली रणनीति हमारी संस्कृति से  पूरी तरह अलग है। मैंने डीजीपी असम पुलिस को भीड़ को उकसाने के लिए आपके नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ मामला दर्ज करने और आपके द्वारा अपने हैंडल पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के रूप में उपयोग करने का निर्देश दिया है. आपके अनियंत्रित व्यवहार और सहमत दिशानिर्देशों के उल्लंघन के परिणामस्वरूप अब गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर ट्रेफिक जाम हो गया है।