अद्भुत रहा 11 साल का सफर: सीएम मान आप की स्थापना पर केजरीवाल, पार्टी कार्यकर्ताओं को दी बधाई

अद्भुत रहा 11 साल का सफर: सीएम मान आप की स्थापना पर केजरीवाल, पार्टी कार्यकर्ताओं को दी बधाई

आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि 11 साल का सफर अद्भुत रहा है।

मुख्यमंत्री मान ने अपने ट्वीट में एक शायरी भी लिखी...'जिस दिन से चला हूं मेरी मंजिल पर नजर हैआंखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा'

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'साल 2012 में आज ही के दिन देश का आम आदमी खड़ा हुआ और अपनी पार्टी 'आम आदमी पार्टी' की स्थापना की. उस दिन से लेकर आज तक, इन 11 सालों में कई उतार-चढ़ाव आए, कई बाधाएं आईं, लेकिन हमारा हौसला और जुनून आज भी वही है।'

उन्होंने कहा कि जनता के प्यार और आशीर्वाद से यह छोटी सी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी में तब्दील हो गयी, उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहा है, हम सभी अपने समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहेंगे और आम जनता के लिए काम करते रहेंगे. हमारी पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।