चंडीगढ़ पुलिस ने 2 किलो चरस समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया

चंडीगढ़ पुलिस ने 2 किलो चरस समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने 2 किलो चरस के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये चारों युवक हिमाचल से कम दाम पर ड्रग्स लाकर ट्राईसिटी यानी चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला में सप्लाई करते थे।

  उनकी पहचान चंडीगढ़ के निवासियों के रूप में की गई है। जिनके नाम मनीष, मोनू, अंकित और रोहित हैं। गुप्त सूचना के आधार पर चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने उसे चंडीगढ़ नंबर की स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया है।