काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर को मिली सफलता, 4 KG हेरोइन और लाखों की ड्रग मनी के साथ 3 लोग गिरफ्तार
काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने विदेश में मौजूद तस्करों से जुड़े एक ड्रग सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। हेरोइन, हथियार और ड्रग मनी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी DGP गौरव यादव ने शेयर की है।
DGP गौरव यादव ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने आगे-पीछे के लिंक पर तेज़ी से कार्रवाई करते हुए, विदेश में मौजूद तस्करों से जुड़े एक ड्रग सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया और 4 kg हेरोइन, मैगज़ीन के साथ 1 पिस्तौल, 5 ज़िंदा कारतूस और 3.90 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की।