यमुना को बचाने के लिए उमड़े दिल्लीवासी, बनाई 22 किमी लंबी मानव श्रृंखला

यमुना को बचाने के लिए उमड़े दिल्लीवासी, बनाई 22 किमी लंबी मानव श्रृंखला

दिल्ली में यमुना नदी को बचाने के लिए बुलाई गई यमुना संसद में रविवार को दिल्लीवासियों की भीड़ उमड़ी. इस मौके पर यमुना नदी की अविलता और निर्मलता के लिए दिल्ली के लोगों ने 22 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई. खराब मौसम के बावजूद यमुना प्रेमी आईटीओ, वजीराबाद, कालिंदीकुंज, गीता कॉलोनी, पुराना उस्मानपुर गांव, निजामुद्दीन ब्रिज और डीएनडी के घाटों तक पहुंचे. इसमें सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठन, ट्रांसपोर्ट एसोशिएशन, युवा संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए.

सभी ने मिलकर यमुना के साफ हो जाने तक यमुना संसद जारी रखने की हुंकार भरी. दिल्ली-एनसीआर के पूरे समाज ने सरकार पर नदी की अविरलता सुनिश्चित करने का जन-दबाव बनाने का दावा करते हुए अपने लिए भी ऐसे पांच कदम उठाने का संकल्प लिया, जिसका यमुना की सेहत पर बेहतरीन असर पड़ेगा.