फिर सुनारिया जेल से रिहा होगा सौदा साध, 40 दिन की मिली पैरोल

फिर सुनारिया जेल से रिहा होगा सौदा साध, 40 दिन की मिली पैरोल

साध्वियों से रेप और एक पत्रकार की हत्या के मामलों में रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सज़ा काट रहे सौदा साध को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल मिल गई है।

इस दौरान राम रहीम सिरसा में डेरा सच्चा सौदा हेडक्वार्टर में रहेंगे। सौदा के साध्वी अभी दो साध्वियों से रेप के मामले में 20 साल की जेल की सज़ा काट रहे हैं।

अगस्त 2017 में रेप केस में दोषी ठहराए जाने के बाद से यह 15वीं बार होगा जब गुरमीत राम रहीम सिंह जेल से रिहा होंगे। इससे पहले, राम रहीम 15 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने के लिए रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आए थे।