ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें जनसेवा में 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी।

श्री सुनक ने X पर पोस्ट में प्रधानमंत्री के समर्पण, कार्य के प्रति निष्ठा और ऊर्जा की सराहना की, और भारत-ब्रिटेन के मजबूत होते रिश्तों, विशेष रूप से व्यापार, प्रौद्योगिकी और एआई के क्षेत्र में रिश्तों पर बल दिया।

इस पोस्ट का जवाब देते हुए, श्री नरेन्द्र मोदी ने X पर लिखा, "आज ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा!"