हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब 19 जनवरी को खुलेंगे स्कूल

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब 19 जनवरी को खुलेंगे स्कूल

ठंड के बीच जहां तापमान लगातार गिर रहा है, वहीं स्कूलों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। स्कूलों में छुट्टियां फिर से बढ़ा दी गई हैं और अब स्कूल 19 जनवरी को खुलेंगे।

हरियाणा में जहां ठंड लगातार बढ़ रही है, वहां स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। कोहरा पड़ रहा है और स्कूलों की सेहत को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने एक अहम फैसला लिया है।

आपको बता दें कि पहले छुट्टियां 15 जनवरी तक बढ़ाई गई थीं। नए आदेशों के मुताबिक, स्कूल 17 जनवरी तक बंद हैं, लेकिन 18 जनवरी को रविवार होने की वजह से बच्चों को एक दिन की और राहत मिली है और 19 जनवरी से स्टूडेंट्स स्कूल जाना शुरू कर देंगे।