इनेलो नेता अभय चौटाला कुरुक्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव 

 इनेलो नेता अभय चौटाला कुरुक्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव 

लोकसभा चुनाव के लिए इनेलो पार्टी ने भी अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। इनेलो पार्टी के चुनाव समिति के अध्यक्ष प्रकाश भारती ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अभय चौटाला कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले अभय चौटाला ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 2004 में चुनाव लड़ा था। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल ने एक लाख 60 हजार वोटों से हराया था।