लॉरेंस केस की जांच में पूरा सहयोग करेगी हरियाणा पुलिस, हरियाणा डीजीपी कपूर का बयान, ‘अपराधी तो अपराधी होता है’

लॉरेंस केस की जांच में पूरा सहयोग करेगी हरियाणा पुलिस, हरियाणा डीजीपी कपूर का बयान, ‘अपराधी तो अपराधी होता है’

पंचकूला में हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर का लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। पंचकूला में पुलिस शहीदी दिवस के अवसर पर उन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के क्रिमिनल मामलों पर बोलते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस मामले में पूरा सहयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि लॉरेंस पर विभिन्न हत्या और अन्य आपराधिक मामले चल रहे हैं, हरियाणा पुलिस इन मामलों में पूरा सहयोग करेगी, फिर चाहे वो बाबा सिद्दिकी केस हो या फिर कोई अन्य केस। उन्होंने कहा कि जहां भी ये अपराध हुए हैं वहां की पुलिस जांच कर रही है, और हरियाणा पुलिस इस प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेगी।

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि अपराधी किसी एक जगह या शहर के नहीं होते, अपराधी तो अपराधी होते हैं और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि इससे पहले डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने पुलिस शहीदी दिवस के मौके पर पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर का दिन पुलिस शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिन सन् 1969 में लद्दाख में चीनी सैनिकों ने 10 भारतीय पुलिस सिपाहियों को मार दिया था, उन्हीं की याद में देश में हर साल आज के दिन को पुलिस शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल देशभर में 214 पुलिस कर्मियों ने अपनी शहादत दी है। जिन्हें आज श्रद्धांजलि दी गई और पुलिस परेड का भी आयोजन किया गया।