हरियाणा में करवट लेगा मौसम, बारिश के साथ जमकर गिरेंगे ओले, जानें अपने इलाके का हाल

हरियाणा में करवट लेगा मौसम, बारिश के साथ जमकर गिरेंगे ओले, जानें अपने इलाके का हाल

हरियाणा में फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में चार जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। 19 फरवरी यानी कल से 20 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 19 से 20 फरवरी को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में तेज हवा व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 19 को झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद में ओलावृष्टि व तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है।