लुधियाना पुलिस ने मार्केट जा रहे कपल से लूटपाट करने वाले को अरेस्ट किया, iPhone बरामद
लुधियाना रूरल की मुल्लांपुर दाखा पुलिस ने मार्केट में स्कूटर सवार कपल से पर्स छीनने के मामले में एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक iPhone बरामद किया है। अरेस्ट किए गए आरोपी की पहचान मुल्लांपुर गांव के रहने वाले हरविंदर सिंह के रूप में हुई है।
शिकायतकर्ता सुरेंद्र सिंह, जो कॉलेज रोड, मुल्लांपुर के रहने वाले हैं, ने बताया कि 21 नवंबर, 2025 को वह और उनकी पत्नी जसवीर कौर स्कूटर पर मार्केट जा रहे थे। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने उनकी पत्नी के हाथ से पर्स छीन लिया और मौके से भाग गया।
चोरी हुए पर्स में घर की चाबियां, एक iPhone XR और 500 रुपये कैश थे। शिकायत के आधार पर, 24 नवंबर, 2025 को दाखा पुलिस स्टेशन में सेक्शन 304 (BNIS) के तहत केस दर्ज किया गया था।