मंत्री गुरमीत हेयर ने गुरवीन कौर संग की सगाई, नवंबर में होगी शादी

मंत्री गुरमीत हेयर ने गुरवीन कौर संग की सगाई, नवंबर में होगी शादी

पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरुमीत सिंह मीत हेयर जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। मीत हेयर की शादी मेरठ की रहने वाली डॉ. गुरवीन कौर से तय हुई है।

रविवार को दोनों की सगाई मेरठ के गॉडविन होटल में हुई। इस सगाई समारोह में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई बड़े राजनेता और मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं।

डॉ. गुरवीन कौर मेरठ के गॉडविन ग्रुप के निदेशक भूपिंदर सिंह बाजवा की बेटी हैं। गुरवीन कौर वर्तमान में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट हैं।

गुरमीत सिंह बरनाला से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं और वर्तमान में भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। कैबिनेट मंत्री गुरुमीत सिंह के पास पांच विभाग हैं।

डॉ. गुरवीन कौर भूपिंदर बाजवा की बड़ी बेटी हैं। एक माह पहले रिश्ता तय हुआ था। रविवार को मेरठ के गॉडविन होटल में उनकी सगाई हुई और शादी समारोह 7 नवंबर को पंजाब के मोहाली में होगा।