पंजाब के इन जिलों में 31 मई को होगी मॉक ड्रिल, प्रशासन का बड़ा फैसला
पंजाब में होने वाली मॉक ड्रिल को लेकर अपडेट सामने आ रही है। आपको बता दें कि पहले यह मॉक ड्रिल 29 मई को होनी थी, लेकिन प्रशासन ने इसे जून तक के लिए टाल दिया था।
लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि पाकिस्तान की सीमा से सटे सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब शनिवार 31 मई को 'सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल' होगी।
सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल 31 मई को ऑपरेशन शील्ड के नाम से होगी। प्रशासन ने प्रशासनिक कारणों से इस फैसले को टाल दिया था।
जानकारी के मुताबिक, यह मॉक ड्रिल पाकिस्तान की सीमा से सटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगी। मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और गुजरात में होगी।
पंजाब में यह मॉक ड्रिल अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फिरोजपुर, तरनतारन जैसे सीमावर्ती जिलों में होगी।