नरेंद्र मोदी की कल गोहाना में रैली, 25 एकड़ में लगा पंडाल, 22 विधानसभाओं के कार्यकर्ता होंगे शामिल, क्या बदलेंगे हरियाणा के सियासी समीकरण ?

नरेंद्र मोदी की कल गोहाना में रैली, 25 एकड़ में लगा पंडाल, 22 विधानसभाओं के कार्यकर्ता होंगे शामिल, क्या बदलेंगे हरियाणा के सियासी समीकरण ?

हरियाणा के चुनावी रण में चुनाव प्रचार ने खूब जोर पकड़ा है। इसी बीच पीएम मोदी कल यानी 25 सितंबर को सोनीपत के गोहाना में रैली करने आ रहे हैं। इस रैली के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियां कर ली हैं। गोहाना बाइपास पर होने वाली इस जन आशीर्वाद रैली के लिए 25 एकड़ में पंडाल लगाया गया है। वहीं एसपीजी और स्थानीय पुलिस ने भी पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पीएम मोदी कल दोपहर के समय यहां पहुंचेंगे। इस दौरान सोनीपत के साथ लगते 22 हलकों से बीजेपी कैंडिडेट पहुंचेंगे। साथ ही वो अपने समर्थकों की अच्छी-खासी भीड़ भी साथ लाने का काम करेंगे। पीएम मोदी रैली में इन कैंडीडेट के लिए जनता से वोट की अपील करेंगे।


पीएम मोदी की रैली के बारे में बताते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि रैली स्थल में बैठने के लिए 8 ब्लॉक बनाए गए हैं। और करीब 22 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।

इसके साथ ही मोहन लाल बड़ौली ने ये भी बताया कि 22 विधानसभाओं को लेकर गोहाना की जनस आशीर्वाद रैली रखी गई है, ऐसे में सभी 22 विधानसभा के प्रत्याशी मंच पर रहेंगे। रैली में सोनीपत, पानीपत, जींद, रोहतक, झज्जर के जिला अध्यक्ष भी शामिल रहेंगे।

मोहन लाल बड़ौली ने ये भी कहा कि पहली रैली कुरुक्षेत्र में हो चुकी है। तीसरी रैली हिसार में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के साथ लगते मैदान में होगी।उन्होंने ये भी बताया कि चौथी जन आशीर्वाद रैली पलवल में 2 अक्टूबर के दिन होगी। आपको बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव हैं और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।