जेपी के बयान के खिलाफ हिसार-भिवानी में आक्रोश, किरण चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं-कांग्रेस सांसद की सोच बेटियों के खिलाफ

जेपी के बयान के खिलाफ हिसार-भिवानी में आक्रोश, किरण चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं-कांग्रेस सांसद की सोच बेटियों के खिलाफ

कांग्रेस के हिसार से सांसद जयप्रकाश महिलाओं के प्रति अपने विवादित बयान पर बुरी तरह से फंस चुके हैं। एक तरफ जहां बीजेपी महिला मोर्चा ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया और प्रतीकात्मक पुतला जलाकर विरोध जताया। भिवानी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौराहे पर जयप्रकाश का पुतला फूंककर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि ये अपमान सहन नहीं किया जाएगा।

इसी दौरान तोशाम से विधायक हाल ही में बीजेपी में शामिल हुईं पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी ने भी जयप्रकाश जेपी पर तीखा हमला बोला ।उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयप्रकाश के साथ-साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी खूब निशाना साधा। किरण ने सांसद जयप्रकाश की सोच को बेटियों के साथ-साथ इंदिरा और सोनिया गांधी के भी खिलाफ बताया और उन्हें कांग्रेस से निष्कासित तक करने की मांग कर डाली।

किरण चौधरी ने कहा कि जयप्रकाश बताएं कि नेहरू और राजीव गांधी के बाद कांग्रेस की विरासत किसने संभाली। वे इंदिरा गांधी और सोनिया के खिलाफ बोल रहे हैं। किरण चौधरी ने मांग की कि जयप्रकाश को कांग्रेस अपनी पार्टी से निष्कासित करे। उन्होंने कहा कि बंसीलाल की सोच 50 साल आगे की थी। उन्होंने लाखों लोगों की मौजूदगी में श्रुति के सिर विरासत की पगड़ी रखी। वे चाहते तो और किसी के सिर पर भी रख सकते थे। बंसीलाल ने बेटी के सिर पगड़ी रख कर इतिहास रचा।

किरण चौधरी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तीखा सियारी वार करते हुए कहा कि वे पुत्र मोह में कांग्रेस में बाकी सभी को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी ने अपने दम पर तीसरी बार सरकार बनाई और हरियाणा में भी तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी।