पीएम मोदी और कुवैत के अमीर ने फ़ोन पर पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति पर की चर्चा 

पीएम मोदी और कुवैत के अमीर ने फ़ोन पर पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति पर की चर्चा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोपहर कुवैत के अमीर, शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा से टेलीफ़ोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में बदलती सुरक्षा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने तनाव बढ़ने पर गहरी चिंता जताई और कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हुए हमलों की भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई। उन्होंने शांति और स्थिरता की जल्द बहाली के लिए तनाव कम करने, बातचीत और कूटनीति का आह्वान किया।


श्री मोदी ने कुवैत में रहने वाले बड़ी संख्या में भारतीयों की भलाई और सुरक्षा पर व्यक्तिगत ध्यान देने के लिए कुवैत के अमीर का धन्यवाद किया।