थोड़ी देर में गोहाना रैली में पहुंचेंगे पीएम मोदी 6 ज़िलों के 22 प्रत्याशी, कार्यकर्ता और आम जनता होगी शामिल, 25 एकड़ में लगा पंडाल

थोड़ी देर में गोहाना रैली में पहुंचेंगे पीएम मोदी 6 ज़िलों के 22 प्रत्याशी, कार्यकर्ता और आम जनता होगी शामिल, 25 एकड़ में लगा पंडाल

हरियाणा विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच आज गोहाना में पीएम मोदी की रैली है। रैली के लिए बीजेपी के 6 जिलों के 22 प्रत्याशी पहुंच रहे हैं। मंच सज चुका है और यहीं से आज पीएम मोदी हरियाणा की जनता को बीजेपी के पक्ष में वोट डालने के लिए अपील करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी कुरुक्षेत्र में रैली कर चुके हैं। वहीं आने वाले दिनों में हिसार और पलवल में भी पीएम मोदी की रैलियां होनी हैं।

आज की रैली में पीएम मोदी 6 जिलों सोनीपत, पानीपत, जींद, रोहतक, झज्जर और रेवाड़ी की 22 विधानसभा सीटों से आने वाले वर्करों को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी लोकसभा चुनाव में भी गोहाना में रैली कर चुके हैं। पीएम मोदी की रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं।