प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के दूसरे सबसे ऊंचे ट्रैक "जनकताल" का करेंगे शिलान्यास, पढ़ें पूरी खबर

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के दूसरे सबसे ऊंचे ट्रैक "जनकताल" का करेंगे शिलान्यास, पढ़ें पूरी खबर

मुखबा और हर्षिल की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जादुंग घाटी में दुनिया के दूसरे सबसे ऊंचे ट्रेक जनकताल और नीलापानी घाटी में मुलिंगना दर्रे की आधारशिला रखेंगे। इन दोनों ट्रैकों के खुलने से इस घाटी में पर्यटन के नए आयाम खुलेंगे जो 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद बंद हो गई थी।

इसे लद्दाख की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर्षिल घाटी के मुखबा का प्रस्तावित दौरा जिले में पर्यटन को नया आयाम देगा। 1962 के युद्ध के बाद नेलांग और जादुंग सहित सोनम घाटी को छावनी में बदल दिया गया।

वहां स्थानीय लोगों और पर्यटकों की आवाजाही रोक दी गई। लेकिन अब भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर इसे लद्दाख की तर्ज पर विकसित करने की योजना शुरू कर दी गई है।

जिला प्रशासन जादुंग-जंकताल और नीलापानी-मुलिंगना दर्रे पर ट्रैकिंग शुरू करने की तैयारी कर रहा है। डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान इन दोनों ट्रैक का उद्घाटन करें और नेलांग-जादुंग घाटी में साहसिक पर्यटन को नया आयाम दें। इसके साथ ही नेलांग और जादुंग गांव को बसाने के लिए वाइब्रेंट योजना के तहत होम स्टे का निर्माण भी शुरू हो गया है।