नरसिम्हा राव के पोते ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की नीयत पर उठाए सवाल

नरसिम्हा राव के पोते ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की नीयत पर उठाए सवाल

राहुल गांधी 108 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा करने के पश्चात फिलहाल दिल्ली में विश्राम कर रहे हैं। कुछ दिनों के लिए यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले अटल बिहारी वाजपेई जी की श्रद्धांजलि देकर राजनीति दुनिया में हलचल मचा दी। परंतु गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के पोते एनवी सुभाष ने राहुल गांधी पर पूर्व प्रधानमंत्री का सम्मान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी  राजीव गांधी और अटल जी की समाधि स्थल पर गए परंतु पीवी नरसिम्हा राव की समाधि स्थल पर नहीं गए।

भाजपा नेता और पीवी नरसिम्हा राव के पोते एनवी सुभाष ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यालय से पहले सूचना मिली थी कि राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव समाधि स्थल पर भी जाएंगे परंतु उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव का अपमान किया है। इसके पहले भी कांग्रेस ने नरसिम्हा राव के पार्थिव शरीर को कांग्रेस कार्यालय में रखने की अनुमति ना देकर उनका अपमान किया था। उन्होंने कहा कि पांचवी पीढ़ी के खानदानी परिवार से और क्या उम्मीद की जा सकती है।