राहुल गांधी ने सांसद पद की शपथ ली, एक हाथ में रखी संविधान की कॉपी, जय हिंद, जय संविधान का लगाया नारा

राहुल गांधी ने सांसद पद की शपथ ली, एक हाथ में रखी संविधान की कॉपी, जय हिंद, जय संविधान का लगाया नारा

रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद सत्र के दूसरे दिन सांसद के तौर पर शपथ ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने एक हाथ में संविधान की कॉपी थामे रखी। इतना ही नहीं शपथ लेने से पहले उन्होंने पूरे सदन को संविधान की कॉपी दिखाई। वहीं जैसे ही वो शपथ लेने के लिए खड़े उठे तो विपक्ष ने भारत जोड़ो, भारत जोड़ो के नारे लगाए। राहुल गांधी ने अंग्रेजी में शपथ ली। और शपथ लेने के बाद जय हिंद, जय संविधान का नारा लगाया। शपथ लेने के बाद उन्होंने चेयरपर्सन को तो अभिवादन किया ही साथ ही चेयर के पीछे खड़े मार्शल से भी हाथ मिलाया। उनके इस रवैये की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। और इसे उनका जमीन से जुड़े होना करार दिया जा रहा है।

बहरहाल आपको बता दें कि राहुल गांधी ने दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ा था और दोनों पर ही जीत दर्ज की थी। ये दो सीटें केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट थी। चुनाव के बाद उन्होंने कहा कि वो तो दोनों ही सीटों से रहना चाहते हैं लेकिन ऐसा हो नहीं सकता फिर उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी और रायबरेली से सांसद के तौर पर अब सांसद पद की शपथ ली है।