राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ

कल यानी 3 जनवरी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद से प्रारंभ हुई। जैसे ही यात्रा उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ रही है, वैसे अब उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन मिलना शुरू हो गया है। सबसे पहले राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने पत्र लिखकर राहुल गांधी की यात्रा की प्रशंसा की। अब राम मंदिर तीर्थ ट्रस्ट के मुख्य महासचिव चंपत राय ने भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की प्रशंसा की है।

चंपत राय ने कहा कि एक 50 वर्ष का नौजवान देश में पैदल चल रहा है। वह 3000 किलोमीटर पैदल चलकर देश को समझ रहा है तो हम इसकी प्रशंसा ही करेंगे। सबको भारत की पैदल यात्रा करनी चाहिए। ना तो प्रधानमंत्री और ना ही संघ ने राहुल गांधी की और इस यात्रा की आलोचना की है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी ने भी कहां की भारत माता का नाम लेकर जो भी कुछ करता है, हम उसके प्रशंसा ही करेंगे। उनकी यात्रा से भारत जुड़ रहा है या नहीं, यह नहीं पता परंतु राष्ट्र को जुड़ना चाहिए।